पाकिस्तान का नया बम
अमीन कुरेशी
पाकिस्तान का नया बम , पाकिस्तान को मिला एक नया खुफिया हथियार, पाक बम भारत आया....और इस तरह की कई अन्य सुर्खियाँ अख़बारों में पड़ने को मिलीं, जब पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने भारत का दौरा किया. हिना ने अपनी खूबसूरती, अदा, अंदाज़ और फेशन से न सिर्फ मीडिया का दिल जीता बल्कि राजनेताओं से भी कूटनीतिक रिश्ते बनाने में भी सफल रहीं.
हिना रब्बानी खर अपने देश की पहली महिला विदेश मंत्री हैं जो इस्लामाबाद की छवि सुधारने में सफल होती दिख रहीं है. संभवतः पाकिस्तान का कोई कट्टर छवि वाला पुरुष नेता यह चमत्कार नहीं कर पता. जिस तरह से कम्पनियाँ मार्केटिंग के लिए खूबसूरत महिला एक्सिकिटिव के जरिये कारोबार में इजाफा करतीं हैं उसी तरह पाकिस्तान ने इस मार्केट मंत्र का इस्तेमाल अपने कूटनीतिक रिश्ते सुधारने के लिया बखूबी किया है.
मुंबई में बम विस्फोट कि छाया में हिना ने भारत के विदेश मंत्री एस एम कृष्ण से आत्मविश्वास के साथ हाथ मिलाते हुए घोषणा की कि ये एक नए युग की शुरुआत हैं. इससे भारत-पाक के बीच कश्मीर मुद्दे पर नजदीकी आई है. रियायतों पर रजामंदी हुई है , जो कश्मीर विवाद को नरम करने में मददगार हो सकते हैं. भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर दूसरी बातों के अलावा इस पर सहमत रहे कि कश्मीर के दोनों हिस्सों में व्यापार को बढ़ाया जाए. इसके अलावा विभाजित इलाके में रहने वाले लोग एक दूसरे इलाके में आसानी से जा आ सकेंगे.
हिना ने कहा है कि वे पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी जनता की ओर से शुभकामनाएँ लेकर आई हैं.दोनों देशों ने इतिहास से बहुत कुछ सीखा है. आशा है कि हम अच्छे, पड़ोसी के रूप में आगे बढ़ सकते हैं.एक-दूसरे के भविष्य में हमारी हिस्सेदारी है और दोनों देश क्षेत्र के प्रति और क्षेत्र के अंदर अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करते हैं.
कुल मिला कर यह एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत है. पाकिस्तान और उसकी विदेश मंत्री ने मीडिया और नेताओं पर अच्छी छाप छोड़ी है. चाहे पाकिस्तान हो या बंगला देश कट्टरता के बावजूद वहां राजनीती के शिखर पर महिलाएं ही अपना परचम लहरातीं है. हिना भी बेनजीर की तरह एक दिन पाक की शीर्ष नेता होंगी.हिना का आकर्षण और कम उम्र पाकिस्तान को एक नरम छवि देने में मदद दे सकता है. कुरूप देश का यह सुंदर चेहरा विश्व की सबसे युवा विदेश मंत्री के लिए कुछ भी ऐसा नहीं जो हासिल नहीं किया जा सके बशर्ते विदेश और सुरक्षा नीति में पाक सेना का दखल न हो और हिना को आज़ादी मिले खिलने की और पूरी दुनिया में महकने की.
----------------

No comments:
Post a Comment