Friday, 6 May 2016

एंग्लो इंडियन

तबियत लूज़ होने के कारण डॉक साब ने सुबह सुबह मार्निग वॉक करने की सलाह दी है। इसलिए मैं सुबह अर्ली मॉर्निग उठ जाता हूं। 
कई बार स्लीप में नींद नहीं खुलती है। इसलिए आलाराम लगा लेता हूं। दांतों का टूथ ब्रश खराब होने के कारण मैंने कई दिनों से बुुरुस नहीं
किया है। इसलिए आज भी मैं बिस्तर पर ही बेड टी पी कर निकल जाऊंगा। डाक साब ने फल फ्रूट खाने को भी कहा है। इसलिए जब मैं
लौटकर रिटर्न आऊंगा तो रिलेक्स हो कर तसल्ली से खाऊंगा। तब तक रेल गाड़ी से मेरा फ्रेंडली फ्रेंड भी आ जाएगा। आज मेरा मन
टहलकर वॉक करने के बजाए क्रिकेट खेलने का है। इसलिए आज मैं बेट बल्ला लेकर जाऊंगा। हमारे खेल के मैदान में एक नेता 
भी आते है। उन्हें कफ के कारण खासी बहुत आती है लेकिन उनकी नैतिकता का मोरल बहुत हाई है। वे पिछले साल गलती से मिस्टेक 
कर बैठे थे जब उन्होेंने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। किस्मत से उनका बेड लक ही खराब है। अब जीते तो दस दिन की
लांग लीव पर छुट्टी जाना पड़ा। इधर कई नेताओं अपनी शिकायत राइटिंग में लिख कर देने को तैयार थे। रात में नाइट स्टे कर उन्हें
सुलझाना पड़ा। अब सब कुछ शांति से पीसफुली चल रहा है।

No comments:

Post a Comment