पति परमेश्वर ,पत्नी देवी
कई
सालों से हम यह सुनते आए हैं कि पति परमेश्वर होता है। पत्नी को उसकी हर
बात माननी चाहिये। यदि पति परमेश्वर है तो पत्नी को भी देवी का दर्जा
प्राप्त है।
फिर भी पतिदेव इस देवी
का दमन करता है। उसे बराबरी का दर्जा नहीं देता। अपनी हर बात मनवाना चाहता
है। जाहिर है जाहिल पति इस अबला नारी को मार ठोंक
कर
अपनी बात मनवाना चाहता है और अक्लमंद ब्रैनवाश कर इस अल्लाह मियां की गाय
का दोहन करना चाहता है। यदि आप भी दुखियारी पत्नी हैं तो
सुखी पारिवारिक जीवन के लिए आइये हम आपको ब्रैनवाश के लिए ले चलते हैं शहर के सबसे बेस्ट काउंसलर के पास।
अगर पति किसी सुंदर स्त्री को देखे तो?
जाहिर है जलन होगी जैसी कि हर पत्नी को होती है। लेकिन आप शांत रहिये। आपका पति सामनेवाली स्त्री से आपकी तुलना कर यह
तसल्ली करना चाहता है कि आपसे सुंदर कोई नहीं।
यदि पति आपके पकवान की बुराई करे?
तो उसके सिर पर बेलन न द मारें। पकवान की बुराई का मतलब है वह अपने टेस्ट में सुधार चाहता है। कुछ नए पकवान चाहता है।
इसके लिए वह खर्च करने को तैयार है। कुछ और पैसा आपके हाथ लगने वाला है।
यदि पतिदेव नींद में खरार्टे लें। आपको सोने नहीं दें ?
तो उनका गला दबा कर मार मत डालिये। यह समझिये कि आपसे शादी करके आपका पति कितना निश्चिंत है। यदि वह किसी अन्य स्त्री के चक्कर
में होता तो सो नहीं पाता और रातभर करवट बदलता।
यदि पति आपके जन्मदिन पर गिफ्ट देना भूल जाए?
तो पांव मत पटकिये। वह आपके फ्यूचर के लिए बचत करना चाहता है।
यदि वह देर से घर आये?
तो झगड़ा मत करिये। वह ओवर टाइम करने में लगा है। अधिक पैसा आने पर आखिर आपको ही शॉपिंग के लिए अधिक पैसा मिलने
वाला है।
यदि पति चाय के लिए कहे तो ?
झल्लाइये मत। इसका मतलब है कि अपका पति थका हुआ है। एक कप चाय पी कर वह फ्रे श होना चाहता है। फ्रेश हो कर वह आपको फिरसे नॉनस्टाप
सुनने के लिए तैयार है।
मोरल आॅफ द स्टोरी?
पति परमेश्वर होता है।
आइये
अब गाडी के दूसरे पहिये पर नजर डालते है। पत्नी से जुड़े सवालों पर पति का
नजरिया भी यदि इसी तरह सकारात्मक रहे तो चुन्नू दे मुन्ने दे पापा दी गड्डी
कभी
रु केगी नहीं। तो आइये आपको ले चलते हैं एक और स्वीट होम और ढूंढते हैं रोजमर्रा के सवालों के जवाब।
यदि पत्नी रूठ जाए-
तो समझिये विविध भारती का पंचरंगी प्रोग्राम कुछ समय के लिए बंद है। इससे आपको कुछ समय के लिए मानसिक शांति मिलेगी।
यदि पत्नी चाय बनाकर न दे-
जाहिर है इससे शकर, चाय की पत्ती और दूध की बचत होगी। आपकी शुगर का लेवल नहीं बढ़ेगा।
आप दफ्तर से आएं और आपकी पत्नी के सिर पर पट्टी बांधे मिले-
तो समझ लेना आज खाना नहीं बना है। आज भूख हड़ताल है। इससे आपको वजन कम करने का मौका मिला है।
यदि किचन से बर्तन पटकने की आवाज आए-
थैंक गॉड। आप बाल बाल बच गए। यह गुस्सा आप पर भी उतर सकता था। सिर सलामत तो जूते हजार।
यह कहे कि आज मूड नहीं है-
तो आपकी चाहत और बढ़ जाएगी। अगली बार जब मूड बनेगा तो आपको घर की मुर्गी दाल बराबर नहीं लगेगी।
यदि पत्नी मायके चली जाए.
तो... पार्टी तो बनती है।
No comments:
Post a Comment